Showing posts with label roti. Show all posts
Showing posts with label roti. Show all posts

Roti रोटी Neetu Singh Jadon

 रोटी


एक गोल रोटी पड़ी पड़ी सुसता रही थी

कुत्ते को देख जोर जोर से चिल्ला रही थी ।


कुत्ते को भी सब्र करना पड़ा था

बीच में दोनों के एक छोटा लड़का जो खड़ा था ।


मायूस कुत्ते को आस ना तनिक थी

रोटी के साथ बटर की होने वाली पिकनिक थी ।


हाय आशाओं के गुब्बारे उड़ाने लगे थे

बधाओं के बादल जो छटने लगे थे ।


वह लड़का तू बसी बटर रोटी संग फेंकने आया था

जिसे देख बेचारा कुत्ता घबराया था ।


रोटी तू अन्नपूर्णा का आशीर्वाद है ‘तू महान है

भूख सबकी मिटाती ‘चाहे जानवर या अमीर गरीब इंसान है ।