Showing posts with label कर्म. Show all posts
Showing posts with label कर्म. Show all posts

तजुर्बा Tazurba





तजुर्बा, जीवन, कर्म, अनुभव,दुनिया, फूल, तन-मन, Experience, life, action, experience, world, flowers, body, mind


तजुर्बा

तजुर्बो भरी दुनिया में,
हर मोड़ पर तजुर्बा मिलता है
अगर तजुर्बो को समझे तो
फूलों में फूल खिलता है

खिल उठता है उपवन उपवन
महक उठता है तन और मन
तेज बढ़ता है सूर्य की भांति
पवन फैलाती है, उसकी ख्याति

खुशियां बैठी रहती है सदा
उनकी राह में
जो सदा कर्म करता है
कर्म की चाह में

अनुभव होता चला जाता है
जिंदगी का
जब हर मोड़ पर तजुर्बा मिलता है
अगर कोई तजुर्बो को समझे
तो फूलों में फूल खिलता है
फूलों में फूल खिलता है.....
...


तजुर्बा, जीवन, कर्म, अनुभव,दुनिया, फूल, तन-मन, Experience, life, action, experience, world, flowers, body, mind

विश्वास


House of the Rising Sun: Residential Solar | Electrical Contractor ...

विश्वास, दुनिया, जिंदगी, कर्म, खुशबू , श्वास, Faith, world, life, karma, fragrance, breathing


विश्वास

दुनिया जिंदगी बिता देती है, काश में
जिंदा होकर भी जिंदगी ढूंढती है, अपनी लाश में
तुम तो विश्वास करो अपनी जिंदगी पर
और रख विश्वास, विश्वास में

भूल जा कितना सुख है, तेरे पास में
भूल जा कौन है, तेरे रास में
केवल तू विश्वास कर अपने आप पर
और रख विश्वास, विश्वास में

मंजिल की खुशबू होनी चाहिए, हर श्वास में
चाहे दुखों का पहाड़ खड़ा हो, पास में
विश्वास कर मंजिल कल तुम्हारी है
पर रख विश्वास, विश्वास में

रख विश्वास , विश्वास में
रख ​विश्वास , विश्वास मे
रख ​विश्वास , विश्वास मे
-: आशीष कुमावत




विश्वास, दुनिया, जिंदगी, कर्म, खुशबू , श्वास, Faith, world, life, karma, fragrance, breathing